चलिए अब हम आपको बताते है कि आप किस तरह से टेबल बना सकते है। तो यह कुछ इस तरह से है:
#1 Table कैसे बनाए?

आप जिस भी लाइन या हैडिंग के बाद Table जोड़ना चाहते है तो उस लाइन के बाद Enter बटन दबा के आप स्पेस बना ले। जैसा की आपको फोटो में दिखाया गया है। इसके बाद आप माउस को दाए तरफ करे।
दाएं तरफ माउस करने के बाद आपको “+” का एक निशान देखने को मिलेगा जैसा की आपको फोटो में दिखाया गया है। आप इस “+” पर क्लिक कर दे।
1B

“+” पर क्लिक कर देने के बाद आपको कई ऑप्शन देखने को मिल रहे होंगे। आपको उसमे ही सर्च का एक ऑप्शन भी मिल रहा होगा। आप सर्च के बॉक्स में क्लिक करके “Table” सर्च करें जैसा आपको फोटो में दिखाया गया है।
1C

Table सर्च करने के बाद आपको फोटो में दिखाए जैसा table दिख रहा होगा। आप उसपर क्लिक कर दे।
1D

अब आपके सामने COLUMN COUNT और ROW COUNT दर्ज करने के विकल्प आ गया होगा। अपने आप इसमें 2-2 दर्ज होगा।
आपको जितने भी COLUMN और ROW चाहिए होंगे आप उतना दर्ज कर दे।
1E

जैसे की हमें 5 COLUMN और 10 ROW की जरूरत थी तो हमने COLUMN वाले में 5 दर्ज किया है और ROW वाले में 10 दर्ज किया, जैसा की आप फोटो में देख सकते है।
1F

आपके दर्ज करने के अनुसार COLUMN और ROW आ चुके होंगे। अब आप इसमें अपने हिसाब से डाटा को दर्ज कर सकते है, जैसा की आपको फोटो में दिख रहा होगा।
1G

आपको उदाहरण को देखने के लिए हमने कुछ शब्द को अपने COLUMN और ROW में दर्ज किया है, जैसा की आप फोटो में देख पा रहे होंगे।
#2A किसी भी COLUMN और ROW को कैसे हटाए या जोड़े?

किसी भी COLUMN या ROW को डिलीट करने के लिए सबसे पहले उस COLUMN या ROW में क्लिक करें, जैसा की फोटो में Step 1 में बताया गया है। फिर आप एक टेबल जैसे दिख रहे निशान पर क्लिक करें, जैसा की Step 2 में दिखाया गया है। इसके बाद आपके सामने कई ऑप्शन आ चुके होंगे, उसमे से आप “Delete COLUMN” या “Delete ROW” पर क्लिक करके COLUMN या ROW को डिलीट कर सकते है, जैसा Step 3 में दिखाया गया है।।
किसी भी COLUMN या ROW के बाद कोई नया COLUMN या ROW जोड़ने के लिए भी आपको ऊपर बताए गए तरीके का पालन करना होगा। Step 3 में आपको डिलीट के अलावा अन्य ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।